संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बेगूसराय में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

Begusarai News :आगामी संभावित बाढ़-2026 के मद्देनजर जिले में की गयी तैयारियों की समीक्षा कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स एवं सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला पदाधिकारी ने तटबंधों की सुरक्षा, नदियों के जलस्तर की निगरानी, नावों की उपलब्धता एवं फिटनेस, राहत शिविरों और सामुदायिक रसोई की तैयारी, चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, संचार व्यवस्था तथा अन्य सभी बाढ़ पूर्व तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है. सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी बनाए रखें. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी. समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के सभी 20 तटबंध (10 मुख्य तटबंध एवं 10 जमींदारी बांध) सुरक्षित हैं तथा 11 अतिसंवेदनशील स्थलों पर कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिया गया है. गंगा, बूढ़ी गंडक एवं बलान नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है तथा केंद्रीय जल आयोग के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. पशुपालन विभाग द्वारा भी पशुओं के उपचार के लिये आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. बैठक में बताया गया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय है. किसी भी आपात स्थिति में नागरिक दूरभाष संख्या 06243-250626 अथवा मोबाइल संख्या 9279808780 पर संपर्क कर सकते हैं. बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय नोडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य, पशुपालन, पुलिस, विद्युत, पेयजल, ग्रामीण विकास, नगर निकाय एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन