दिल्ली ने बीएसएसए पटना को 3-1 से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 9:26 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को राज कुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान पर दिल्ली और बीएसएसए पटना के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बरौनी. शुक्रवार को राज कुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान पर दिल्ली और बीएसएसए पटना के बीच खेला गया. बेहद रोमांचक मुकाबला में फर्स्ट हाफ के मैच में दिल्ली टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 04 ने आकाश ने अपनी टीम के लिए मैच के तीसरे मिनट में पहला गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाया. जिसके बाद बीएसएसए पटना की टीम के जर्सी नंबर 10 दिलीप मुर्म ने मैच के 10 वां मिनट में अपनी टीम के लिए पहला और मैच का दूसरा गोल करके मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. बेहद रोमांचक मुकाबला में एकबार फिर दिल्ली टीम ने एकजुटता दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के जर्सी नंबर 13 संदीप सिंह ने 34 वां मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा एवं मौच का तीसरा गोल किया एवं 60 वां मिनट में संदीप ने ही गोल करके मैच में दिल्दोली को 3-1 से बढ़त दिला दी. और इस तरह दिल्ली की टीम शुक्रवार को खेले गये पुल ए का पहला सेमीफाइनल मैच 3-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाया. मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जर्सी नंबर 02 नीतीश को अयोजित समिति के अरविंद चौधरी के द्वारा मैच ऑप द टूर्नामेंट के ट्राफी से सम्मानित किया गया. इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच का विधिवत शुरूआत रेल डीएसपी सुबोध कुमार, बीडीओ तेघड़ा राकेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव, समाजसेवी फुल कुमार चौधरी एवं संजय सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय कर किया. कल शनिवार को पुल बी का पहला मैच बिहार एलेवन और यूपी एलेवन के बीच खेला जाएगा. पूरा मैच रोमांच से भरपूर था और सैकड़ों की संख्या में दर्शक फुटबॉल मैच का आनंद ले रहे थे. मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार, सहायक रेफरी की भूमिका में रौशन कुमार, सुजीत कुमार एवं अमन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. पूरे मैच के दौरान खेल के दौरान अनुशासनहीनता के लिए दोनों टीम के दो दो खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया गया. मैच के दौरान बीएसएसए पटना हरा जर्सी एवं दिल्ली की टीम बुलु जर्सी में खेल रही थी. मैच के मुख्य अतिथियों को आयोजन समिति के सचिव फुल कुमार चौधरी एवं अन्य लोगों के द्वारा अंगवस्त्र, पाग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. पूरे मैच में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा नियुक्त संजीव कुमार मुन्ना एपीएसएम काॅलेज के मैदान पर खेल की बारीकी और खिलाड़ियों के अनुशासन को देख रहे थे. टूर्नामेंट में एफसी कोलकता, आसनसोल, वेस्ट बंगाल, दिल्ली पंजाब, झारखंड, बिहार एलेवन और यूपी एलेवन देश की टाॅप आठ फुटबॉल क्लब की टीम बरौनी एपीएसएम कॉलेज के मैदान पर अपने बेहतरीन खेल से खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. वहीं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेल डीएसपी सुबोध कुमार, बीडीओ तेघड़ा राकेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव एवं सचिव फुल कुमार चौधरी ने कहा इस तरह का आयोजन समाज में होने से आपसी भाईचारा बढ़ता है. और बच्चों मानसिक और शारीरिक विकास होता है. बीडीओ ने कहा एपीएसएम कॉलेज में भी सरकार की योजना से बहुत जल्द स्टेडियम का निर्माण होगा. खेल में असीम संभावनाएं है. आप खेल के माध्यम से भी उच्च स्तरीय सरकारी सेवा का लाभ ले सकते हैं. मौके पर मो दानिश, दुर्गेश सिंह, निरंजन बौआ, पार्षद दीपक मिश्र, रूपेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन