बेगूसराय : एनएच-31 किनारे झाड़ियों से महिला का सड़ा-गला शव बरामद, हाथ पर गुदा है प्रीति

Updated:
विज्ञापन

शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में एनएच-31 फोरलेन किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. महिला के हाथ पर 'प्रीति' गुदा मिला है, जिससे उसकी पहचान की कोशिशें जारी हैं.

विज्ञापन

Begusarai Crime News : बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में एनएच-31 फोरलेन किनारे झाड़ियों से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन

बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

तेज दुर्गंध का पीछा करने पर मिला शव

घटना शाहपुर टोल प्लाजा और इनियार के बीच एनएच-31 की है. झाड़ियों में बुधवार को एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों को जब झाड़ियों से तेज दुर्गंध आई, तब उन्होंने नीचे जाकर देखा तो वहां शव पड़ा था.

मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद और लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए.

हाथ पर लिखा है प्रीति, दो से तीन दिन पुराना शव होने की आशंका

मृतका सलवार-कमीज पहने हुए है और उसकी उम्र करीब 28 से 30 वर्ष आंकी जा रही है. उसके एक हाथ पर गोधना (टैटू) से 'प्रीति' लिखा है, जबकि दूसरे हाथ पर चोट के निशान मिले हैं. शव काफी हद तक सड़-गल चुका था और उसमें कीड़े लग चुके थे. इससे आशंका जताई जा रही है कि शव लगभग दो से तीन दिन पुराना है. हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा : डीएसपी

सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि एनएच-31 से करीब 20-30 फीट नीचे झाड़ियों में महिला का शव मिला है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां फेंका गया है या नहीं. उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन