बेगूसराय : पिता की स्मृति में बांटे 100 से अधिक पौधे, साइकिल पे संडे अभियान का 622वां रविवार रहा खास
पौधों का वितरण करते साइकिल पे संडे टीम के सदस्य | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय में 'साइकिल पे संडे' अभियान के 622वें रविवार को 100 से अधिक पौधे बांटे गए. यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया. सदस्यों ने 'पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ' का संकल्प लिया.
Begusarai News : पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइकिल पे संडे अभियान के तहत रविवार को पिपरा देवस पंचायत क्षेत्र में 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया.
अभियान के सदस्य फोटोग्राफर अमित कुमार लवली के पिता स्व. उमेश ठाकुर की स्मृति में पौधों का वितरण किया गया. अभियान के 622वें रविवार को एक विशेष साइकिल यात्रा और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
साइकिल यात्रा की शुरुआत
सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर प्रांगण से साइकिल यात्रा की शुरुआत की गई जो बीहट मसनदपुर, हाजीपुर पोखर ठुकरीचक, हाजीपुर होते हुए पिपरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में संपन्न हुआ.
सहयोगियों की भूमिका
पिपरा निवासी सोनू कुमार की अगुवाई में अभियान के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती, डॉ. कुन्दन कुमार, रामगोविन्द कुमार, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, कुणाल कुमार, शुभम कुमार, राजकुमार, सोनू झा, अजीत, नीतीश, सौरभ, अंकित, लक्ष्य, केशव के विशेष सहयोग से कार्यक्रम किया गया.
संकल्प और जागरूकता
इस मौके पर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और लोगों को शुद्ध हवा के प्रति जागरूक करने के लिए पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संकल्प लिया गया.
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए