बेगूसराय : बाढ़ में घर-बार छूटा तो मदद को आगे आए लोग, चमथा दियारा में परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत वितरण करते शिव प्रकाश गरीब दास | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बछवाड़ा अंतर्गत चमथा दियारा में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्मृति शेष बाबू रामदेव राय सामाजिक उत्थान सेवा संस्थान और कांग्रेस सेवादल की ओर से राहत सामग्री बांटी गई. पूर्व प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में चूड़ा-गुड़, बिस्किट व राशन का वितरण कर पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चमथा दियारा में बाढ़ की भीषण त्रासदी के बीच जहां हजारों परिवार घर-बार छोड़कर कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर हैं, वहीं इस संकट की घड़ी में स्मृति शेष बाबू रामदेव राय सामाजिक उत्थान सेवा संस्थान ने राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को बांटा राशन

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में संस्थान एवं कांग्रेस सेवादल के सौजन्य से चमथा दियारा के बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन, चूड़ा-गुड़, बिस्किट, ग्लूकोज, मिक्सचर सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया.

विपदा की घड़ी में सहयोग

राहत वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ केवल पानी की त्रासदी नहीं है, बल्कि यह हजारों परिवारों के जीवन, रोजी-रोटी और भविष्य पर आई एक बड़ी विपदा है. बाढ़ के दौरान अपने घरों से अलग परिवार के सदस्यों के साथ कठिन परिस्थितियों में रहने को मजबूर लोगों के साथ हमारी टीम हमेशा खड़ी रहेगी.

सेवा और संघर्ष की विरासत

उन्होंने कहा कि स्मृति शेष बाबू रामदेव राय ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया.

आज उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए संस्थान आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है. राहत सामग्री का पैकेट एक भरोसा है कि संकट में कोई अकेला नहीं है.

मौके पर कई लोग रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है और हालात सामान्य होने तक वे बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े रहेंगे.

मौके पर राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित, सन्नी यादव, रूपक कुमार, पुनित कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण प्रकाश, भगवान दास, मितेश पाठक, हरिशंकर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन