बेगूसराय : सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो में उड़ान का परचम, शिवम कुमार ने जीता रजत, अब नेशनल खेलेंगे
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता पदक, शिवम कुमार का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन।
सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, केशावे, बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया.
आपके शहर में
बी.पी.एम.जी. पब्लिक स्कूल, सुरियावां, एस.आर.एन. भदोही, उत्तर प्रदेश में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक चली, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के लगभग 300 विद्यालयों के 2800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
प्रतियोगिता में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवम कुमार ने 63 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. शिवम की उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई ईस्ट जोन से उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है. अब शिवम राष्ट्रीय मंच पर बिहार एवं अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए विशेष गौरव का क्षण है.
वहीं आयुष कुमार ने 68 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा. दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है.
विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रतिभा, कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती एवं खेल विभाग प्रमुख अभिनव कुमार के समर्पित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि शिवम का नेशनल के लिए चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और उन्हें विश्वास है कि शिवम राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे.
विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती एवं खेल विभाग प्रमुख अभिनव कुमार के अथक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने शिवम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “आज का यह रजत पदक शिवम की मेहनत का प्रमाण है.
इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडे, उप-प्रधानाचार्या गार्गी चौधरी, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी विभु ओझा, तारकेश्वर झा एवं अमित कुमार सिंह, तथा विद्यालय के वरीय शिक्षक, संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हीरा राय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने शिवम कुमार एवं आयुष कुमार की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया. सभी ने शिवम को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक बधाई दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए