बेगूसराय: डंडारी में भाजपा की बैठक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

Author Ajit Begusarai|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होते भाजपा कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के डंडारी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Dandari BJP Pandit Deendayal Upadhyay Training Campaign : बेगूसराय के डंडारी प्रखंड स्थित बलहा भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और केंद्र सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Begusarai News : कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने पर जोर

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय तांती ने की. इसमें बखरी विधानसभा के सह संयोजक पवन सिंह, मंडल प्रभारी अमरनाथ पाठक, भाजपा जिला प्रवक्ता सुमित कुमार सिंह गुड्डू सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई.

हर बूथ पर तैयार होगी डिजिटल टीम

बैठक में निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से आधुनिक संचार तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही प्रत्येक बूथ पर डिजिटल रूप से दक्ष कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करने पर भी जोर दिया गया.

सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बनी रणनीति

बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया.

प्रशिक्षण अभियान के उद्देश्य बताए

भाजपा जिला प्रवक्ता सुमित कुमार सिंह गुड्डू ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है. बैठक में नीतीश शर्मा, लल्लू सिंह, नंदलाल सिंह, मणिभूषण सिंह, विपिन सिंह, रामशंकर सिंह, पारस साह, देशराज सिंह, अमित साह, चंदन ठाकुर, झूना देवी, कुमोद किशोर पोद्दार, विभीषण सिंह, वीरेंद्र पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन