बेगूसराय वासियों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले
सड़क पर बारिश और ओले की तस्वीर
Begusarai News: बेगूसराय वासियों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है. यहां बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है.
Begusarai News: (विकाश मिश्रा की रिपोर्ट) बेगूसराय जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे. मंगलवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश होते ही लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली. बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं मौसम सुहावना हो गया. सड़कों पर निकले लोगों और किसानों के चेहरे पर राहत साफ देखी गई.
आपके शहर में
कई जगहों पर गिरे ओले
तेज बारिश के साथ जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान पत्थर जैसे ओले गिरने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण आम एवं लीची के बागानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. वहीं बारिश के बाद बच्चों और युवाओं ने मौसम का आनंद लिया. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है.
Also read: 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर एनकाउंटर में मारा गया, बिहार के दो लोगों की ली थी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए