Begusarai News : भगवानपुर में उल्टी व दस्त की बीमारी के बाद महिला की गयी जान
Begusarai News : थाना क्षेत्र अंतर्गत दहिया गांव स्थित कमलापथ महादलित मोहल्ले में उल्टी व दस्त होने के कारण एक महिला की मौत हो जाने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.
भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दहिया गांव स्थित कमलापथ महादलित मोहल्ले में उल्टी व दस्त होने के कारण एक महिला की मौत हो जाने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक की पहचान दहिया कमलापथ महादलित मोहल्ले के गंगा राम सदा की पत्नी करीब 28 वर्षीय गुलशन देवी के रूप में हुई. परिजनों द्वारा बताया जाता है कि ऊक्त महिला को दो दिन से उल्टी व दस्त हो रहा था. आर्थिक तंगी के कारण ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज करवाया गया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक एक पुत्री व तीन पुत्र है. वहीं मृतक का पति परदेश में रह कर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है. ऊक्त घटना की जानकारी मिलते ही वह अपना काम काज छोड़ कर वापस गांव आ रहा है. मृतक बेहद गरीब परिवार से है. ऊक्त घटना से चार छोटे छोटे बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब गया. वहीं इसकी जानकारी मिलने पर मुखिया मुन्ना सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शेखर आदि ने उक्त घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग प्रशासन से किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए