28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोदी सरकार के नेतृत्व में देश बदल रहा है

पूर्व मंत्री ने महादलित बस्ती में चलाया महासंपर्क अभियान बेगूसराय : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ ने विष्णुपुर के बूथ संख्या 236 एवं 237 के महादलित टोला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महासंपर्क अभियान चलाया. जिसमें जमशेद अशरफ ने मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धि को लेकर […]

पूर्व मंत्री ने महादलित बस्ती में चलाया महासंपर्क अभियान

बेगूसराय : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ ने विष्णुपुर के बूथ संख्या 236 एवं 237 के महादलित टोला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महासंपर्क अभियान चलाया. जिसमें जमशेद अशरफ ने मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच गये. पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में देश बदल रहा है. पूरा देश विश्व पैमाना पर खड़ा है. पूरा देश भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की मेहनत रंग लायी.
देश भ्रष्टाचार मुक्ति की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा है. पंडित उपाध्याय महासंपर्क अभियान के मौके पर विष्णुपुर टोले में जाकर लोगों को बेगूसराय में केंद्र सरकार के द्वारा किये गये विकास योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि बेगूसराय में 65 हजार करोड़ रुपये से विकास कार्य हुआ है.
जिसमें 65 सौ करोड़ से बरौनी फर्टिलाइजर का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है. रिफाइनरी का विस्तारीकरण किया जा रहा है. सिमरिया में अतिरिक्त रेल पुल का निर्माण होने जा रहा है. ऐसे कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस मौके पर भाजपा नेता दीपक शर्मा, मृत्युंजय कुमार वीरेश, अल्पसंख्यक प्रांत नेता मो रव्वान, मो सोहेल, मो कबूल, राजा आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें