कार्यक्रम जीव गांधी पंचायती राज संगठन ने किया संवाद कार्यक्रम
Advertisement
गांवस्तर पर संगठन हो सशक्त
कार्यक्रम जीव गांधी पंचायती राज संगठन ने किया संवाद कार्यक्रम बेगूसराय : जीव गांधी पंचायती राज संगठन के द्वारा संवाद कार्यक्रम के तहत शोकहारा पंचायत एक में सुबोध कुमार सिंह के आवास पर संजय सिंह की अध्यक्षता में प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ पंचायती राज संगठन के स्थानीय समस्याओं एवं प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. […]
बेगूसराय : जीव गांधी पंचायती राज संगठन के द्वारा संवाद कार्यक्रम के तहत शोकहारा पंचायत एक में सुबोध कुमार सिंह के आवास पर संजय सिंह की अध्यक्षता में प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ पंचायती राज संगठन के स्थानीय समस्याओं एवं प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. इसी तरह बरौनी एक पंचायत में डॉ सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समस्याओं पर चर्चा हुई. विभिन्न जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ.
मौके पर मुंगेर प्रमंडलीय संयोजक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पंचायती राज में संविधान प्रदत्त अधिकारों को ग्राम सभा तक सशक्त रूप से पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत करते हुए आंदोलनकारी कार्यक्रमों की तैयारी की जाय.
उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए इसें अभियान के रूप में लेना होगा. उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर लोगों की सुधि लेने के लिए लगातार अभियान भी चलाया जायेगा. जिला संयोजक रामानंद सिंह ने संवाद से जनप्रतिनिधियों को आम आवाम के बीच जागरूकता फैलाने का संदेश दिया.
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार, मोहित कुमार, सुबोध कुमार, राजीव कुमार, राजेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजीव कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement