19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सिविल जज के मकान की छत गिरी

जुडिशियल कॉलोनी में नहीं थम रहा है छत गिरने का सिलसिला बेगूसराय(कोर्ट) : सिविल जज के मुंगेरीगंज अविस्थत जुडिशयल कॉलोनी में मकान के छत गिरने का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मात्र तीन दिन पहले बखरी न्यायालय में पदस्थापित सिविल जज के किचेन का छत अचानक गिर पड़ा . जिसमें किचेन का […]

जुडिशियल कॉलोनी में नहीं थम रहा है छत गिरने का सिलसिला

बेगूसराय(कोर्ट) : सिविल जज के मुंगेरीगंज अविस्थत जुडिशयल कॉलोनी में मकान के छत गिरने का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मात्र तीन दिन पहले बखरी न्यायालय में पदस्थापित सिविल जज के किचेन का छत अचानक गिर पड़ा . जिसमें किचेन का सारा सामान बरबाद हो गया .रविवार की सुबह फिर बेगूसराय न्यायालय में पदस्थापित सिविल जज संतोष कुमार के मकान की छत अचानक गिर पड़ा. जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
परंतु छत गिरने से घर का सारा सामान बरबाद हो गया है. ज्ञात हो कि मात्र तीन माह पूर्व भी सिविल जज के मकान का छत इसी काॅलोनी में अचानक गिर पड़ा था. जिसमें सिविल जज बाल-बाल बचे थे. यह तीसरी घटना फिर उसी मुंगेरीगंज जुडिशयल कॉलोनी में हुई है. इस घटना को लेकर सिविल जज बार-बार भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को मकान के जीर्ण-शीर्ण अवस्था की जानकारी देते रहे हैं परंतु पदाधिकारी जान-बूझकर इस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं .सूत्रों से पता चला है कि इस तीसरी घटना को लेकर जुडिशयल कॉलोनी में रहने वाले सभी न्यायिक पदाधिकारियों में काफी आक्रोश है और शीघ्र ही दोषी पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
इ-िरक्शा कामगारों के हित की हो रही अनदेखी
भ्रष्टाचार के खिलाफ नौ को प्रदर्शन व दो सितंबर को आम हड़ताल
बेगूसराय. सीटू के संबद्ध श्रमजीवी इ रिक्शा कामगार यूनियन की प्रतिवाद आमसभा स्थानीय जेके इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम उचित राय ने की, जबकि संचालन ज्ञानचंद महतो एवं श्रवण कुमार ने किया.
सभा में इ-रिक्शा परिचालन के रूट निर्धारण में इ-रिक्शा कामगारों के हितों की अनदेखी प्रशासन के द्वारा किये जाने, वनवे ट्रैफिक नियमों को लागू करने में इ-रिक्शा कामगारों के साथ सौतेला व्यवहार किये जाने की कार्रवाई की आलोचना की गयी. प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए सीटू राज्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय शहर की व्यवस्था अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. लक्ष्यहीन व योजना विहीन और दिशाहीन विकास का रास्ता अपनाया जा रहा है.
जलनिकासी के लिए नाला निर्माण की योजनाओं में व्याप्त लूट के कारण बनी सड़कों को भी तोड़ कर गड्डा में तब्दील कर दिया गया. जाम की समस्या के निदान के लिए मास्टर प्लान बना कर शहर के सभी तबकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठ कर एक सामूहिक फैसला लेने के बजाय यातायात पुलिस की मनमानी को छूट दी जा रही है. हमारे बाजार को मॉल मार्केट में तब्दील करने की साजिश चरम पर है. हमें श्रमजीवी जनता के हक की हिफाजत में संघर्ष के लिए मैदान में उतरना पड़ेगा.
सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेता सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीब कमजोर हो सकते हैं लेकिन मजबूर नहीं है. इन्होंने भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ नौ अगस्त को प्रदर्शन एवं दो सितंबर के अखिल भारतीय आम हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया.
सभा को जितेंद्र महतो, टुनटुन राय, मनोज राय, दशरथ गोस्वामी, संतोष सिन्हा समेत अन्य लोगों ने अपने विचारों को रखा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें