28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कटिहार-रांची के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन

कटिहार-रांची के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन बेगूसराय (नगर) : त्योहार के इस मौसम में दीपावली व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कटिहार-रांची के बीच दो ट्रिप साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 08619 बन कर रांची से आठ एवं 15 नवंबर (रविवार) को दोपहर 14:05 बजे […]

कटिहार-रांची के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन

बेगूसराय (नगर) : त्योहार के इस मौसम में दीपावली व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कटिहार-रांची के बीच दो ट्रिप साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 08619 बन कर रांची से आठ एवं 15 नवंबर (रविवार) को दोपहर 14:05 बजे कटिहार के लिए प्रस्थान करेगी, जो कि उसी दिन रात्रि 01:53 में बेगूसराय स्टेशन आयेगी.

01:55 में आगे के लिए उक्त ट्रेन प्रस्थान करेगी. वापसी में कटिहार से 08620 बन कर रांची के लिए 9 एवं 16 नवंबर (सोमवार) को कटिहार से दोपहर 14 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेगी. जो उसी दिन अपराह्न 16:53 में बेगूसराय स्टेशन पर आकर 16:55 में प्रस्थान करेगी. जो अगले सुबह 05:35 में रांची पहुंचेगी.

उक्त ट्रेन कटिहार से खुल कर खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, जसीडीह, धनबाद, बोकारो व रांची तक जायेगी. उक्त ट्रेन में छह साधारण एवं चार शयनयान बोगी उपलब्ध रहेगी. इस ट्रेन के चलाये जाने को लेकर स्थानीय राजकुमार मसकरा, विष्णु मंगोतिया, दिलीप सिन्हा, राजीव कुमार समेत अन्य लोगों ने रेल विभाग से उक्त ट्रेन के स्थायी परिचालन की मांग की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें