28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिलाएं करेंगी आंदोलन

बेगूसराय (नगर) .शहर के स्टेशन रोड स्थित लहेरी धर्मशाला के प्रांगण में महिला शक्ति संगठन के विभिन्न प्रखंडों की महिलाओं की बैठक संगठन की अध्यक्षा गीता देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन के माध्यम से जिले के किसी भी प्रखंड में महिला अत्याचार एवं शोषण के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लिया गया. सबों ने […]

बेगूसराय (नगर) .शहर के स्टेशन रोड स्थित लहेरी धर्मशाला के प्रांगण में महिला शक्ति संगठन के विभिन्न प्रखंडों की महिलाओं की बैठक संगठन की अध्यक्षा गीता देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन के माध्यम से जिले के किसी भी प्रखंड में महिला अत्याचार एवं शोषण के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लिया गया. सबों ने एक स्वर से बेगूसराय के विकास के लिए लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया. महिलाओं ने कहा कि बेगूसराय में एशिया का सबसे बड़ा गढ़हारा रेलवे यार्ड, फर्टिलाइजर, उलाव का हवाई अड्डा, काबर झील, हरसाईं स्तूप, नौलखा मंदिर, उलाव का पुरातत्व, मंसूरचक की मूर्तिकला, नूरजहां का मजार समेत कई उद्योग-धंधे मृतप्राय हो चुके हैं. महिलाओं ने कहा कि प्रथम चरण में हमारा संघर्ष है कि हम अपने मुख्य संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विकास के लिए बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए घर-घर जायेंगे. इस आंदोलन में जिले के सभी सामाजिक संगठनों से सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है. बैठक में प्रमुख दिलीप कुमार सिन्हा, रंजीता देवी, सुधा देवी, ममता देवी, स्वीटी देवी, मंटुन देवी, तारा देवी, रीता देवी, मिथिलेश देवी, गुड़िया देवी, मंजू देवी, रामदुलारी देवी, तारा देवी, उमा देवी, रेखा देवी, रामसहेली देवी, विमला देवी, मनचुन देवी समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें