विवादित ठुठ्ठी पाकड़ के पास कब्र खोदने पर हुआ तनावएसडीओ-डीएसपी सहित कई आलाधिकारियों ने मामले को शांत करायाघटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी कर रहे कैंपबखरी. सोमवार को विवादित ठुठ्ठी पाकड़ स्थल के समीप शव दफन के लिए कब्र खोदे जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया. दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग विवादित स्थल पर पहुंच कर हंगामा मचाने लगे. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ विनोद कुमार सिंह, एसडीपीओ विरेंद्र कुमार, सीओ विक्रम भास्कर झा, बीडीओ राजेश राजन ने लोगों को शांत करा कर विवादित स्थल को खाली करवाया. बताया जाता है कि इसमाइल नगर की एक महिला के शव को दफनाने हेतु ठुठ्ठी पाकड़ के समीप कब्र खोदा जा रहा था, जिस पर एक पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए कब्र खोदने पर रोक लगा दी. इस पर दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित होकर हंगामा मचाने लगे. देखते-ही-देखते ही दोनों पक्ष के सैकड़ों लोगों का जमावड़ा शुरू होने लगा. बात जब तक आगे बढ़ती, प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. विदित हो कि मंगलवार को ऐतिहासिक ठुठ्ठी पाकर को असामाजिक तत्वों द्वारा काट कर गिरा दिया गया था. इसके बाद से ही वातावरण तनावपूर्ण हो गया है. एसडीओ ने दोनों पक्षों के लोगों को संयम व शांति बनाये रखने की अपील की. माहौल देखते हुए अनुमंडल के आलाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक शव को ठुठ्ठी पाकड़ स्थल से अलग हटा कर दफनाने की प्रक्रिया चल रही थी.
BREAKING NEWS
शव दफनाने को लेकर किया हंगामा
विवादित ठुठ्ठी पाकड़ के पास कब्र खोदने पर हुआ तनावएसडीओ-डीएसपी सहित कई आलाधिकारियों ने मामले को शांत करायाघटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी कर रहे कैंपबखरी. सोमवार को विवादित ठुठ्ठी पाकड़ स्थल के समीप शव दफन के लिए कब्र खोदे जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया. दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग विवादित स्थल पर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement