तसवीर-सुदर्शन सिंहतसवीर-11(आवश्यक)बेगूसराय (नगर). बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य ने एक पत्र जारी कर बताया कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जिले के जदयू नेता सुदर्शन सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है. सुदर्शन सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय समेत अन्य जदयू के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. श्री सिंह के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाये जाने से जिले के जदयू का संगठन और मजबूत होगा. ज्ञात हो कि बिहार विधान परिषद एवं आगामी होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव को देखते हुए प्रदेश जदयू बेगूसराय जिले के सभी सीटों को प्रतिष्ठा की सीट मान रही है. इसी के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के द्वारा कारगर कदम उठाया जा रहा है.
BREAKING NEWS
सुदर्शन सिंह बने जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष
तसवीर-सुदर्शन सिंहतसवीर-11(आवश्यक)बेगूसराय (नगर). बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य ने एक पत्र जारी कर बताया कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जिले के जदयू नेता सुदर्शन सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है. सुदर्शन सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय समेत अन्य […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement