बेगूसराय(नगर). महिला थाने में एक लड़की ने लड़के पर प्रेम कर छल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया. पीडि़ता दीपा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने अभिषेक कुमार पर प्रेम कर शादी से मुकर जाने का आरोप लगाया. वरीय पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई कार्रवाई करने का निर्देश महिला थाना अध्यक्ष आरती जायसवाल, महिला हेल्पलाइन की वीणा कुमारी, अल्पावास के सोनू कुमार ने तुरंत ही लड़के पर दबिश बनायी. पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करायी गयी. थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने बताया कि पीडि़ता की दोस्ती इंटर की पढ़ाई के दौरान कॉलेज में लड़के से हो गयी थी. जब दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ गयी, तो लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीडि़ता महिला थाना पहुंची थी.
BREAKING NEWS
पुलिस की दबिश के बाद लड़के ने की शादी
बेगूसराय(नगर). महिला थाने में एक लड़की ने लड़के पर प्रेम कर छल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया. पीडि़ता दीपा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने अभिषेक कुमार पर प्रेम कर शादी से मुकर जाने का आरोप लगाया. वरीय पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई कार्रवाई करने का निर्देश महिला थाना अध्यक्ष आरती जायसवाल, महिला हेल्पलाइन की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement