बीएसएफ जवान के घर से 40 हजार नकद व लाखों के गहनों की चाेरी

Updated:
विज्ञापन

नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव निवासी बीएसएफ के जवान मन्नू कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज से नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर की चोरी कर ली.

विज्ञापन

मटिहानी. नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव निवासी बीएसएफ के जवान मन्नू कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज से नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर की चोरी कर ली. इस बाबत मन्नू कुमार की पत्नी मोनी कुमारी ने नयागांव थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मोनी कुमारी शुक्रवार को अपने बहन की शादी में भाग लेने हेतु घर में ताला लगा कर मायके गयी थी. इसी बीच शुक्रवार की रात्रि को ही अज्ञात चोरों ने उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर गोदरेज का लॉकर तोड़कर उसने रखें लगभग छह भरी सोने की जेवरात, आठ भरी चांदी के जेवर एवं 40 हजार नकद राशि चोरी कर ली.

नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव की घटना

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. बताते चले की घटना नयागांव थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर घटित हुई है. इससे पूर्व भी बागडोव बाजार में दुकान सहित कई घरों में चोरी की घटना का अंजाम चोरों ने दे चुका है. परंतु नयागांव थाना के द्वारा एक भी चोरी के मामलों का उद्भेदन नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीण हताश और निराश हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन