27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

खोदाबंदपुर. पटना के गांधी मैदान में आगामी पांच अप्रैल को रालोसपा द्वारा आहूत किसान नौजवान महारैली को सफल बनाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क अभियान चलाया.पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वैजनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, विधानसभा प्रभारी रामध्यान महतो, उपेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज कुमार ने प्रखंड […]

खोदाबंदपुर. पटना के गांधी मैदान में आगामी पांच अप्रैल को रालोसपा द्वारा आहूत किसान नौजवान महारैली को सफल बनाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क अभियान चलाया.पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वैजनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, विधानसभा प्रभारी रामध्यान महतो, उपेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज कुमार ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया.प्रखंड क्षेत्र के मेघौल, खोदाबंदपुर,फफौत, बरियारपुर पूर्वी,बरियारपुर पश्चिमी,सागी बाड़ा व दौलतपुर स्थित गांवों का दौरा कर किसान नौजवान महारैली को सफल बनाने के लिए पटना के गांधी मैदान में चलने के लिए लोगों से आह्वान किया.जनसंपर्क अभियान की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार ने की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें