27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गंगा को बनाया जायेगा स्वच्छ

तसवीर-बैठक में भाग लेते प्रकोष्ठ के पदाधिकारीतसवीर-8(आवश्यक)बेगूसराय (नगर). गंगा ग्लोबल परिसर रमजानपुर में बिहार प्रदेश भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस बैठक में बेगूसराय भाजपा गंगा प्रकोष्ठ इकाई का गठन किया गया. विजय प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू कुमार को गंगा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया. […]

तसवीर-बैठक में भाग लेते प्रकोष्ठ के पदाधिकारीतसवीर-8(आवश्यक)बेगूसराय (नगर). गंगा ग्लोबल परिसर रमजानपुर में बिहार प्रदेश भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस बैठक में बेगूसराय भाजपा गंगा प्रकोष्ठ इकाई का गठन किया गया. विजय प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू कुमार को गंगा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया. पप्पू कुमार को उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष आदि पदों पर नियुक्ति करते हुए पंचायत, गांव तथा घाट स्तर पर कमेटी बनाने के लिए अधिकृत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने अभी तक के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए पार्टी के अभियान की गति को तेज करने का निर्देश दिया. गंगा से जुड़े सभी प्रखंडों में मंडल, पंचायत एवं गांव की कमेटी का अविलंब गठन करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष को दी गयी. बैठक में गंगा समग्र के जिला संयोजक सर्वेश कुमार, अनिल कुमार, सोनापुर पंचायत के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सुनील पंडित समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें