28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चिकित्सक को दी अंतिम विदाई

बेगूसराय(नगर). जिले व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विद्यापति राय को बेगूसराय के लोगों ने नम आंखो से विदा किया.चाणक्य नगर स्थित उनके आवास पर से शव यात्रा निकालकर बेगूसराय शहर होते हुए सिमरिया घाट पर ले जाया गया.जहां उनके पुत्र सौरभ कुमार के द्वारा मुखाग्नि दी गई.इसके पूर्व उनके आवास पर […]

बेगूसराय(नगर). जिले व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विद्यापति राय को बेगूसराय के लोगों ने नम आंखो से विदा किया.चाणक्य नगर स्थित उनके आवास पर से शव यात्रा निकालकर बेगूसराय शहर होते हुए सिमरिया घाट पर ले जाया गया.जहां उनके पुत्र सौरभ कुमार के द्वारा मुखाग्नि दी गई.इसके पूर्व उनके आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह बाबा, संजय सिंह, अमरेंद्र सिंह उर्फ लल्लू बाबु, नीरज शांडिल्य,कृष्ण मोहन पप्पू, महामंत्री पवन सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें पार्टी का झंडा और पुष्पमाला अर्पित किया.वही दूसरी तरफ भारतीय चिकित्सा संघ बेगूसराय के अध्यक्ष डॉ एपी साह,डॉ एस पंडित के द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित किया गया.डॉ राय के निधन पर जिला स्वयं सेवी महासंघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा,आदर्श सामाजिक मोर्चा के संयोजक पुष्कर प्रसाद सिंह, डॉ संजय भारद्वाज,अनिल पतंग,साइंस फॉर सोसियों के निरंजन कुमार सिन्हा सहित अन्य ने भी शोक संवेदना व्यक्त की. मटिहानी प्रतिनिधि के अनुसार-डॉ विद्यापति राय के निधन पर भाजपा के ललन प्रसाद सिंह, लक्ष्मण राय, अभय कुमार,मुखिया नरेश सिंह, सुनील पंडित सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की.विदित हो कि गत सोमवार 9 फरवरी को डॉ राय का देहांत लंबी बीमारी के कारण हो गया.डॉ राय एक समाजसेवी,मृदुभाषी एवं गरीबों को बहुत बड़ा हितैषी थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें