तस्वीर-उद्घाटन करते पार्टी कार्यकर्ता तस्वीर-13बखरी. स्थानीय साहु धर्मशाला परिसर स्थित सभागार में बेगूसराय भाजपा युवा मोरचा की ओर से तीन जिलों की संयुक्त क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. प्रदेश भाजपा युवा मोरचा के महामंत्री संजय गुप्ता ने वर्तमान जदयू गंठबंधन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि स्वराज स्थापित कर पिछड़ों का कल्याण ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है. उन्होंने भाजपा का सदस्य बन कर सशक्त भाजपा, समृद्ध बिहार बनाएं. भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज नवीन की अध्यक्षता में समस्तीपुर, खगडि़या एवं बेगूसराय के युवा मोरचे के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि देश में कुल 1300 से भी अधिक राजनीतिक दल हैं. इस भीड़ में बीजेपी एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जो परिवार के आधार पर नहीं बल्कि विचारधारा के आधार से है. इस मौके पर सशक्त भाजपा, समृद्ध बिहार के संकल्प का आह्वान किया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज नवीन ने क्षेत्रीय सदस्यता विस्तारक बैठक के उद्देश्यों, नीतियों एवं जरूरतों पर प्रकाश डाला. वहीं प्रदेश से आये बेगूसराय के भाजयुमो प्रभारी मनोज जायसवाल ने युवाओं को सशक्त भागीदारी व सहभागिता की अपील की. बैठक में समस्तीपुर जिला प्रभारी मोनू पटेल, खगडि़या के प्रभारी सीमांत पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिधेश आर्य, बखरी नगर अध्यक्ष महादेव केशरी, उपाध्यक्ष मुकेश मिश्र, महामंत्री अंकित सिंह, ग्रामीण मंडल महामंत्री रंजीत महतो, अध्यक्ष कुमार नीतेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामशंकर पासवान, जिला महामंत्री पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लिया.
BREAKING NEWS
भाजपा युवा मोरचा की हुई क्षेत्रीय बैठक सह कार्यशाला
तस्वीर-उद्घाटन करते पार्टी कार्यकर्ता तस्वीर-13बखरी. स्थानीय साहु धर्मशाला परिसर स्थित सभागार में बेगूसराय भाजपा युवा मोरचा की ओर से तीन जिलों की संयुक्त क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. प्रदेश भाजपा युवा मोरचा के महामंत्री संजय गुप्ता ने वर्तमान जदयू गंठबंधन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि स्वराज स्थापित कर पिछड़ों का कल्याण […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement