छौड़ाही. ओपी थाना क्षेत्र की मालपुर पंचायत अंतर्गत लखनपट्टी गांव के पूर्व मुखिया योगेंद्र प्रसाद सिंह वर्षों से बीमार चल रहे थे. जिनका गुरुवार की देर शाम हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया. वे 78 वर्ष के थे. श्री सिंह उक्त पंचायत में 1978 से 2001 तक लगातार मुखिया रहे. पुन: 2006 से 2011 तक पंचायत का नेतृत्व किया. उनका दाह-संस्कार गांव में ही किया गया. मुखाग्नि उनका एकलौता पुत्र व पंचायत के वर्तमान मुखिया विजय कुमार सिंह ने किया. मौके पर प्रमुख रंजना देवी, प्रखंड के सभी मुखिया व गण्यमान्य लोग, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, खोदाबंदपुर प्रखंड प्रमुख मिथिलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष लोजपा के मोहन प्रसाद सिंह, महिला संघ के लोजपा जिला उपाध्यक्ष सुभद्रा भारती ने फूल-माला चढ़ा कर शोक व्यक्त किया.
BREAKING NEWS
पूर्व मुखिया के निधन पर शोकसभा
छौड़ाही. ओपी थाना क्षेत्र की मालपुर पंचायत अंतर्गत लखनपट्टी गांव के पूर्व मुखिया योगेंद्र प्रसाद सिंह वर्षों से बीमार चल रहे थे. जिनका गुरुवार की देर शाम हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया. वे 78 वर्ष के थे. श्री सिंह उक्त पंचायत में 1978 से 2001 तक लगातार मुखिया रहे. पुन: 2006 से 2011 […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement