28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में झोंकी ताकत

27 को प्रदेश अध्यक्ष पहुंचेंगे बेगूसरायतसवीर-पत्रकारों को कांग्रेस भवन में संबोधित करते जिला सदस्यता प्रभारीतसवीर-10बेगूसराय (नगर). बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सदस्यता अभियान में पूरी ताकत लगा दी गयी है. इसी कड़ी में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी बेगूसराय पहुंचेंगे. कांग्रेस भवन में इसकी जानकारी देते […]

27 को प्रदेश अध्यक्ष पहुंचेंगे बेगूसरायतसवीर-पत्रकारों को कांग्रेस भवन में संबोधित करते जिला सदस्यता प्रभारीतसवीर-10बेगूसराय (नगर). बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सदस्यता अभियान में पूरी ताकत लगा दी गयी है. इसी कड़ी में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी बेगूसराय पहुंचेंगे. कांग्रेस भवन में इसकी जानकारी देते हुए जिले के सदस्यता अभियान के प्रभारी अनुपम कुमार अन्नु ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अमिता भूषण, विधान पार्षद मदन मोहन झा समेत अन्य कांग्रेस के नेता शिरकत करेंगे. शहर के रतनपुर धर्मशाला में दिन के 12 बज कर 30 मिनट पर एवं 4 बजे मोहनपुर पंचायत में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता भाग लेंगे. श्री अन्नू ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों का भला कर सकती है. पांच माह की मोदी सरकार से लोग त्रस्त होने लगे हैं. इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी रवींद्र सिंह, जिला पार्षद अर्जुन प्रसाद सिंह, बेगूसराय के लोकसभा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, कांग्रेस नेता अंजनी कुमार, कमर अंसारी, ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य कांग्रेस के नेता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें