बेगूसराय : हत्या के मामले में छह को आजीवन कारावास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 9:10 AM
बेगूसराय : अपर जिला एवं सत्र जज सुनील वर्मा की कोर्ट ने हत्या के एक मामले बलिया थाने के कस्बा दियारा निवासी रुदल यादव, सिकंदर यादव, नेती यादव ,बीरन यादव,सुशील यादव,चंद्रदेव यादव को धारा 323, 302, 148 दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. अभियोजन […]
बेगूसराय : अपर जिला एवं सत्र जज सुनील वर्मा की कोर्ट ने हत्या के एक मामले बलिया थाने के कस्बा दियारा निवासी रुदल यादव, सिकंदर यादव, नेती यादव ,बीरन यादव,सुशील यादव,चंद्रदेव यादव को धारा 323, 302, 148 दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
अभियोजन की ओर से कुल नौ लोगों ने गवाही दी. 12 मई 2017 को सुबह 8:00 बजे ग्रामीण मिथिलेश यादव के घर के सामने मकई का दौनी करने थ्रेसर लेकर आये. दौनी करने लगे मिथिलेश के मना करने पर मिथिलेश को जान मारने की कोशिश की. जब उसकी चाची गुंजन बचाने आयी तो दोषियों ने गुंजन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










