ePaper

जागरूकता से ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पर लगेगी रोक: डॉ रतन प्रसाद

Updated at : 06 Dec 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
जागरूकता से ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पर लगेगी रोक: डॉ रतन प्रसाद

बेगूसराय : जिला परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रवींद्र चौधरी की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी, बेगूसराय चैप्टर के संयोजकत्व में आयोजित की गयी . बैठक का शुभारंभ डॉ रतन प्रसाद ने किया. डॉ नंदकिशोर सिंह ने कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक टीपी सिन्हा का शुभकामना संदेश पढ़कर […]

विज्ञापन

बेगूसराय : जिला परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रवींद्र चौधरी की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी, बेगूसराय चैप्टर के संयोजकत्व में आयोजित की गयी . बैठक का शुभारंभ डॉ रतन प्रसाद ने किया. डॉ नंदकिशोर सिंह ने कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक टीपी सिन्हा का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया.

मुंगेर के पूर्व जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि कोटपा -2003अधिनियम के सफल कार्यान्वयन के साथ-साथ गुटका, पान मसाला पर सरकार के प्रतिबंधात्मक अधिसूचनाओं पर भी जन जागरूकता फैलायी जाये. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अमृतेश कुमार ने भी पुलिस विभाग की ओर से तंबाकू निषेध, कैंसर जागरूकता के अभियानों में सतत सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया.
मौके पर सचिव डॉ रतन प्रसाद ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिला परिषद अध्यक्ष की ओर से अनुरोध पत्र भेजा जायेगा कि कोटपा की धारा 6 ए और 6बी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. स्कूल को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करते हुए , प्रांगण में इस तरह का बोर्ड लगायी जाये.स्कूल परिसर की चहारदीवारी से 100 गज की परिधि में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री या सेवन प्रतिबंधित है और दंडनीय अपराध है यह बोर्ड लगाया जाये और पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर इसे कार्यान्वित किया जाये.
न्यायिक सेवा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जिला वकील संघ शीघ्र ही कचहरी परिसर में कैंसर जागरूकता व बचाव पर कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी. आलोक कुमार अग्रवाल, डॉ मनीष देवा के सुझावोंपर कैंसर पीड़ित इलाजरत बेहतर जिंदगी जी रहे मरीजों को भी इन जागरूकता सभाओं में शामिल किया जायेगा .
चैप्टर सचिव डॉ रतन प्रसाद ने पदेन पुलिस अधीक्षक सह चैप्टर पैट्रन अवकाश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार, डीआईजी पुलिस राजेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया कि सबों के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों, तंबाकू निषेध अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा.
मौके पर नगर निगम बेगूसराय के पूर्व महापौर आलोक कुमार अग्रवाल, जिला उत्पाद अधीक्षक एएस सहाय, जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इदरीश आलम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन , बेगूसराय के अध्यक्ष डॉ नंदकिशोर सिंह, कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी ,बेगूसराय के अध्यक्ष डॉ कैप्टन अरविंद कुमार सिन्हा, जिला वकील संघ के सचिव संजीव कुमार, डॉ प्रेमलता, मुकेश कुमार,डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ मनीष देवा, डॉ विजय कुमार झा आदि उपस्थित थे.
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बेगूसराय. वार्ड नंबर 28 लोहिया नगर स्थित नवसृजित विद्यालय के प्रांगण में मिशन इंद्रधनुष को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संयोजन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 39 की अर्चना एवं लोहिया नगर की अन्य केंद्रों की सेविका द्वारा की गयी. इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ जितेंद्र राय, सीडीपीओ नीति सिंह, मॉनीटर गोपाल, राजीव तथा डॉ दिनेश रमन ने बच्चों को टीका दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की.
मौके पर बताया गया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पांच साल के सभी बच्चों को वैक्सीन दिलाना आवश्यक है. मौके पर सभी तरह के टीका लेने से होने वाले लाभ तथा नहीं लेने पर किस तरह का नुकसान हो सकता है, इसको लेकर लोगों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन