समूह की महिलाओं का हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जगदीशपुर : सामाजिक संस्था जन विकास क्रांति द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की दीपावली स्पेशल हैंडीक्राफ्ट का चार दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण शुभारंभ किया गया. शुभारंभ मो नौशाद नगर मिशन प्रबंधक एवं प्राचार्य कुमारी स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के महासचिव हिमराज सिंह […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : सामाजिक संस्था जन विकास क्रांति द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की दीपावली स्पेशल हैंडीक्राफ्ट का चार दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण शुभारंभ किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
शुभारंभ मो नौशाद नगर मिशन प्रबंधक एवं प्राचार्य कुमारी स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के महासचिव हिमराज सिंह ने कहा कि हम सब अपने आसपास पड़े बेकार सामान जैसे प्लास्टिक के बोतल, एक्सरे फिल्म, जूट के बोरे, कूट, मिट्टी के पुराने दीये, मोम आदि का समुचित उपयोग कर उसे आकर्षक रूप देकर हम अपने घर सजाने के साथ-साथ आय का भी साधन बना सकते हैं. हमारी संस्था महिलाओं को इस तरह का प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को विकसित करती है और हम उनको घर पर रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं.
आज बाजार में हैंडीक्राफ्ट की पहले से ज्यादा मांग बढ़ गयी है. इसलिए इसमें व्यवसाय की असीम संभावनाएं है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरती कुमारी, नीलम कुमारी, रेखा कुमारी, प्रिया कुमारी, निधि कुमारी, रितेश कुमार, पप्पू कुमार, धनजी सिंह, विकास चौधरी, संजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन