ePaper

सड़क हादसे में पुलिस पदाधिकारी घायल

Updated at : 11 Sep 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिस पदाधिकारी घायल

बेगूसराय : थाना के पूर्व थाना प्रभारी राणा रमेशचंद्र सिंह शहर के हर-हर महादेव चौक के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें ऐलेक्सिया अस्पताल लाया गया. जहां अस्पताल के निदेशक डॉ धीरज शांडिल्या समेत अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज करने में जुट […]

विज्ञापन

बेगूसराय : थाना के पूर्व थाना प्रभारी राणा रमेशचंद्र सिंह शहर के हर-हर महादेव चौक के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें ऐलेक्सिया अस्पताल लाया गया. जहां अस्पताल के निदेशक डॉ धीरज शांडिल्या समेत अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज करने में जुट गये . हादसे के बाद कई पुलिस कर्मी घायल पदाधिकारी को देखने अस्पताल पहुंचे.

सांप के डसने से स्थिति नाजुक :बीहट: बीहट निवासी पूजा कुमारी को सांप के डसने के बाद गंभीर स्थिति में ऐलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. उक्त युवती का इलाज अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है. बताया जाता है कि सांप के डसने के बाद काफी देर तक झाड़ फूंक के चक्कर में रह जाने से उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. स्थिति गंभीर होता देख उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर आये .
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल:गढ़हारा. फुलबडि़या थाना क्षेत्र के अवध तिरहुत रोड स्थित कैरीबारी(फुलबड़िया बाजार) के पास मंगलवार को बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे आनन-फानन में मौजूद स्थानीय लोगों की सहायता से बरौनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है.उक्त बाइक सवार
घायल युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा-1(वार्ड संख्या-11) निवासी अवधेश महतो के करीब 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है.घटना के संबंध में बाइक सवार घायल युवक के परिजनों ने बताया कि उक्त युवक(रोहित)बाइक से अपने भाई को बरौनी स्टेशन पहुंचा कर वापस घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक फुलबडि़या बाजार रोड में दूसरे दिशा से आ रहे बाइक की टक्कर आमने-सामने हो गयी. उक्त सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक(रोहित) गंभीर से घायल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन