विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चार खिलाड़ियों का चयन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा 24 सितंबर से जयपुर में आयोजित होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा कोचिंग कैंप के लिए पूरे बिहार से 75 खिलाडि़यों का चयन किया गया जो चार दिवसीय पटना के जगजीवन राम स्टेडियम में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कोचिंग कैंप […]
विज्ञापन
बेगूसराय : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा 24 सितंबर से जयपुर में आयोजित होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा कोचिंग कैंप के लिए पूरे बिहार से 75 खिलाडि़यों का चयन किया गया जो चार दिवसीय पटना के जगजीवन राम स्टेडियम में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कोचिंग कैंप में भाग लेंगे. यह कोचिंग कैंप तीन सितंबर से आयोजित किये जा रहे हैं. इस कोचिंग कैंप में बिहार टीम में बेगूसराय जिले से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है.
जिसमें कुणाल कुमार (गढ़पुरा) शशि शेखर(बीहट) विनीत कुमार (मोहनपुर) अमित शर्मा (बीहट) के रहने वाले हैं. इन सभी खिलाड़ियों का चयन इस विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने के लिए बिहार क्रिकेट टीम के कोचिंग कैंप में शामिल किया गया है. उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी.
इन्होंने बताया कि कोचिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन अंतिम टीम में शामिल किया जायेगा. जो 25 सितंबर को होने वाले बिहार का पहला मुकाबला जयपुर में रेलवे से होगा. उस मैच में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन चारों खिलाड़ियों का चयन होने पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तमाम पदाधिकारी क्रिकेट प्रेमी चारों खिलाडि़यों को बधाई और शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










