ePaper

जलसंकट: जन सहयोग से की कुएं की सफाई

Updated at : 27 Jun 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
जलसंकट: जन सहयोग से की कुएं की सफाई

बछवाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत स्थित बेगम सराय गांव के वार्ड नंबर- 08 में पानी की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने बुधवार को श्रमदान कर कुएं की साफ -सफाई की. ग्रामीण रामनाथ यादव, अशोक यादव, मन्नू यादव, हरिकिशुन यादव, रामबली यादव, फुलेना यादव, ढोगल यादव, रवींद्र यादव, रमाकांत यादव आदि ने […]

विज्ञापन

बछवाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत स्थित बेगम सराय गांव के वार्ड नंबर- 08 में पानी की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने बुधवार को श्रमदान कर कुएं की साफ -सफाई की. ग्रामीण रामनाथ यादव, अशोक यादव, मन्नू यादव, हरिकिशुन यादव, रामबली यादव, फुलेना यादव, ढोगल यादव, रवींद्र यादव, रमाकांत यादव आदि ने बताया कि पूरे गांव में इन दिनों ज्यादा संख्या में हैंडपंप खराब पड़े हैं.

जिस कारण कुएं का सहारा लेना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अन्य कुएं जर्जर एवं गंदे होने के कारण लोगो को पानी के लिए परेशानी हो रही है. गर्मी में यह कुआं लोगो को राहत पहुंचा सकती है. लेकिन गंदगी के कारण लोग इन कुओं के पानी का उपयोग बाहर के लिये और पीने में नहीं कर पा रहे हैं.
ग्रामीणों का कहना था कि कई सालों से कई कुओं की साफ -सफाई व मरम्मत नहीं हुई है. जिस कारण समय गुजरने के साथ कुएं में मलबा और गंदापन बढ़ता गया है और कुएं गंदे होते गये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कुएं की जर्जर और गंदगी की समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय में कई बार आवेदन देकर साफ -सफाई और मरम्मत की मांग की लेकिन कोई पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन