बेगूसराय में भाई-बहन बूढ़ी गंडक में डूबे

Updated:
विज्ञापन

बलिया (बेगूसराय) : डंडारी थाने की कटरमाला दक्षिणी पंचायत के बलहा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान रविवार की सुबह भाई-बहन डूब गये. भाई का शव बरामद हो गया है, जबकि बहन के शव की तलाश की जा रही है. डूबने वालों में बलहा निवासी कैलू बिंद का 22 वर्षीय पुत्र अजीत […]

विज्ञापन
बलिया (बेगूसराय) : डंडारी थाने की कटरमाला दक्षिणी पंचायत के बलहा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान रविवार की सुबह भाई-बहन डूब गये. भाई का शव बरामद हो गया है, जबकि बहन के शव की तलाश की जा रही है. डूबने वालों में बलहा निवासी कैलू बिंद का 22 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार व 15 वर्षीया पुत्री बबीता कुमारी है.
बताया जाता है कि भाई-बहन मां के साथ में काम कर रहे थे. इसी दौरान अधिक गर्मी की वजह से दोनों नदी में स्नान करने चले गये, जहां युवती डूबने लगी तो भाई को आवाज लगायी. बहन को डूबते देख भाई दौड़ता हुआ पानी में छलांग लगा दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन