स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं अिधकारी
Updated at : 07 Jun 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में कारिगल विजय सभा भवन में स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. जहां स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सूचकांक की समीक्षा की गयी. बैठक में जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजन सिन्हा के द्वारा प्रखंड वार आयुष्मान भारत योजना,कन्या उत्थान योजना के […]
विज्ञापन
बेगूसराय : गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में कारिगल विजय सभा भवन में स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. जहां स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सूचकांक की समीक्षा की गयी. बैठक में जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजन सिन्हा के द्वारा प्रखंड वार आयुष्मान भारत योजना,कन्या उत्थान योजना के अलावा 19 अन्य स्वास्थ्य सूचकांकों के बारे में बिंदुबार बताया.
आयुष्मान भारत कार्यक्र म में अत्यधिक मरीजों को लाभ देने में सदर अस्पताल बेगूसराय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा तथा बखरी को बेहतर बताया गया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाम्हो,रेफरल अस्पताल मंझौल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडारी को कार्य मे सुधार लाने को कहा गया.
इसी प्रकार कन्या उत्थान योजना कार्यक्र म में बेहतर कार्य करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर टीम की सराहना की गयी. वहीं छौड़ाही,नावकोठी, रेफरल अस्पताल मंझौल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाम्हो को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया.
वहीं सभी 19 स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेघड़ा प्रथम तथा बखरी का द्वितीय स्थान रहा. जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में सिविल सर्जन ब्रजनंदन शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, डीपीएम शैलेश चंद्रा, डीएएम चतुर्भुज प्रसाद, डीआइओ डॉ हरेराम कुमार, डॉ रामकृष्ण, अस्पताल प्रबंधक पंकज कुमार समेत सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




