अफवाहों से बचें, िकसी भी प्रकार की सूचना तुरंत प्रशासन को दें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बछवाड़ा : बछवाड़ा थाना परिसर में सोमवार की शाम थानाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी . बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, बुद्धिजीवी समेत आम लोगों ने भाग लिया. बैठक के दौरान ईद पर्व को आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्ण वातावरण […]
विज्ञापन
बछवाड़ा : बछवाड़ा थाना परिसर में सोमवार की शाम थानाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी . बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, बुद्धिजीवी समेत आम लोगों ने भाग लिया.
विज्ञापन
बैठक के दौरान ईद पर्व को आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का फैसला लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने कहा कि ईद पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. िजससे की क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे.
उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर शांति भंग करने वाले पर प्रशासन की नजर बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशसन द्वारा गस्ती तेज की जायेगी. उन्होंने लोगों को अपवाह से बचने की अपील करते हुए ईद पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की .
बैठक को अंचलाधिकारी सूरजकांत, पूर्व जिला परिषद प्रमिला सहनी, मो न्यामुल हुसैन, सुजीत सहनी, हरेराम महतो, मुकेश कुमार, विश्वनाथ महतो ,विनोद राय आदि लोगो ने संबोधित किया. मौके पर अमरजीत राय, लालबहादुर यादव, राजकुमार राय,अरुण कुमार राय,चंदन कुमार,जयजय राम कुमार, मो जमाल, दुनियालाल महतो, एसआइ अरविंद कुमार सिंह, बीके गुप्ता, शशिभूषण सिंह,अजय कुमार,कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन