बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर कारगिल विजय भवन में हुई समीक्षा बैठक
Updated at : 08 May 2019 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : जिले के सभी अनुमंडलाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता को सभी तटबंधों का संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया जा चुका है. जांच प्रतिवेदन एक दिन के अंदर आपदा कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें. उक्त बातें मंगलवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा के दौरान कारगिल विजय भवन में कहीं. उन्होंने […]
विज्ञापन
बेगूसराय : जिले के सभी अनुमंडलाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता को सभी तटबंधों का संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया जा चुका है. जांच प्रतिवेदन एक दिन के अंदर आपदा कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें. उक्त बातें मंगलवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा के दौरान कारगिल विजय भवन में कहीं.
उन्होंने कहा कि विगत दस वर्षों से सर्वाधिक बाढ़ से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों की सूची एवं होने वाली क्षति का पूर्व तथा वर्तमान में की गयी कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन कार्यपालक अभियंता को भेजना सुनिश्चित करें. सभी तटबंधों की सूची आपदा कार्यालय भेजने के साथ-साथ यह उल्लेख हो कि नदी बांध से कितनी दूरी पर है. सभी कार्यपालक अभियंता को यह निर्देश दिया गया है कि सुरक्षात्मक कार्य कहां-कहां तटबंध पर चल रहा है.
इसकी सूची चौबीस घंटे के अंदर उपलब्ध करा दी जाये. सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सरकारी और निजी नाव की सूची पहले से तैयार कर लें जो नाव मरम्मती उपरांत परिचालन योग्य हो उसे तुरंत मरम्मत करा लें. साथ ही बताया गया कि सभी निजी नावों का निबंधन अनिवार्य है इसलिए कैंप लगाकर निबंधन करना सुनिश्चित कर लें.
बैठक में सभी अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी अंचल में लाइफ जैकेट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है. जाल,महाजाल रखने के लिए बक्से की खरीदारी की जानी है. जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को यह निर्देश दिया कि पंचायतवार कमजोर वर्ग की सूची तैयार कर लें जिससे कि आपदा के वक्त वैसे लोगों को प्राथमिकता से बचाव किया जा सके. साथ ही कहा कि सभी प्रशिक्षित गोताखोरों की सूची तैयार कर लें.
उन्होंने बताया कि 10 मई को प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों की बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा मुंगेर में करेंगे. समीक्षा बैठक में एडीएम राजेश कुमार, सिविल सर्जन ब्रजनंदन शर्मा, ओएसडी सच्चिदानंद सुमन, सदर अनुमंडलाधिकारी संजीव कुमार चौधरी, आपदा प्रभारी,कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रबंधन, जिला जिला कृषि पदाधिकारी सहित जिले के सभी एसडीओ,सीओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




