कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्य का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर बिहार कांग्रेस में नयी कमेटियों का गठन किया है. बिहार प्रदेश चुनाव अभियान प्रचार समिति में बेगूसराय के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन को सदस्य बनाया गया है. इसके साथ-साथ पूर्व उपाध्यक्ष रामविलास सिंह एवं पूर्व सदस्य मो […]

विज्ञापन
बेगूसराय : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर बिहार कांग्रेस में नयी कमेटियों का गठन किया है. बिहार प्रदेश चुनाव अभियान प्रचार समिति में बेगूसराय के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन को सदस्य बनाया गया है. इसके साथ-साथ पूर्व उपाध्यक्ष रामविलास सिंह एवं पूर्व सदस्य मो हारूण रशीद खान को भी प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है.
जिससे जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. इस मौके पर गांधी आश्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रचार समिति में चयनित सदस्य को माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर शशिशेखर राय, लखन पासवान, सुबोध कुमार, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, मो मतीन, मोअमीर, श्रीराम सिंह, रामचंद्र सिंह, बाल्मीकि सिंह, अंजनी सिंह, डॉ मुकेश, पूर्व जिला सचिव रंजीत कुमार, महासचिव शिव कुमार, युवा उपाध्यक्ष विक्र म कुमार, वीरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार, सुभाष सिंह, बबलू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चयनित सदस्य को स्वागत किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन