बारिश ने खोली नगर पर्षद बीहट की पोल

Updated:
विज्ञापन

गढ़हारा. दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पर्षद बीहट के गढ़हारा, बारो राजदेवपुर, ठकुरीचक, मोदी टोला एवं चकबल समेत आसपास के क्षेत्रों की सड़कों पर जलजमाव, कीचड़ ने नगर पर्षद की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. कहीं जलजमाव तो कहीं कीचड़ इसको लेकर कई ऐसी सड़कें हैं जहां पैदल […]

विज्ञापन

गढ़हारा. दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पर्षद बीहट के गढ़हारा, बारो राजदेवपुर, ठकुरीचक, मोदी टोला एवं चकबल समेत आसपास के क्षेत्रों की सड़कों पर जलजमाव, कीचड़ ने नगर पर्षद की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. कहीं जलजमाव तो कहीं कीचड़ इसको लेकर कई ऐसी सड़कें हैं जहां पैदल चलना भी मुश्किल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जी हां यही हाल है नगर पर्षद बीहट वार्ड संख्या-7 (गढ़हारा) के अंतर्गत दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला मध्य विद्यालय (वार्ड-8) बारो के मुख्य द्वार के सामने से मोदी टोले से होकर राजदेवपुर होते हुए कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की नारकीय स्थिति बनी हुई है. जलजमाव व कीचड़ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, छोटे-छोटे स्कूली छात्र-छात्राओं समेत महिलाओं व अन्य राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करने को विवश हैं. इसको लेकर बारिश के दिनों में इस रास्ते (मोदी टोला) से बाइक से चलना तो दूर की बात है पैदल चलना भी मुश्किल है. जलजमाव, कीचड़ के कारण विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करने को मुहल्लावासी मजबूर हैं. वहीं, उसी रास्ते में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है. इससे छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने को भी केंद्र पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं.

इस संबंध में स्थानीय पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोदी टोले से राजदेवपुर की ओर जाने वाली सड़क में जमीन विवाद को लेकर निर्माण कार्य अवरुद्ध है. विवाद सुलझते ही सड़क निर्माण कार्य अविलंब प्रक्रिया के तहत शुरू कर दिया जायेगा. स्थानीय लोगों के सहयोग से विवाद निरंतर सुलझाने का प्रयास जारी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन