28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिहानी में पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम बेगूसराय : मटिहानी थाना क्षेत्र की रामदीरी पंचायत-दो के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह (55 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 10:30 बजे पूर्व मुखिया अपने घर से रामनगर […]

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बेगूसराय : मटिहानी थाना क्षेत्र की रामदीरी पंचायत-दो के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह (55 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 10:30 बजे पूर्व मुखिया अपने घर से रामनगर स्थित डेरा पर बाइक से जा रहे थे. रास्ते में ही एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें दो गोली मार दी, जिससे वहीं पर पूर्व मुखिया की मौत हो गयी. गोली की आवाज सुन कर जब तक लोग पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो गये. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मुन्ना सिंह 2001 में निर्विरोध मुखिया बने थे. 2006 से 2016 के बीच दो बार उनकी पत्नी मुखिया रह चुकी हैं. वर्तमान में सगे भाई झुन्ना सिंह जिला पार्षद, तो पुत्र अभय कुमार सिंह रामदीरी-दो पंचायत के मुखिया हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनको बाहुबली माना जाता था. बेगूसराय सदर एसडीपीओ सह एएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासा के लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें