बेगूसराय में भाई ने लहरिया कट बाइक चलाने से रोका तो मार दी गोली, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय में एक भाई ने दूसरे भाई की महज इस लिए गोली मार दी है, क्योंकि उसने लहरिया कट बाइक चलाने से उसे रोकने का काम किया था. गोली मारने वाला शख्स रिश्ते में युवक का चचेरा भाई लगता है, जो आर्मी की तैयारी कर रहा था.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय में एक भाई ने दूसरे भाई की महज इस लिए गोली मार दी है, क्योंकि उसने लहरिया कट बाइक चलाने से उसे रोकने का काम किया था. गोली मारने वाला शख्स रिश्ते में युवक का चचेरा भाई लगता है, जो आर्मी की तैयारी कर रहा था. गोली से घायल भाई का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है. आरोपी चचेरा भाई फरार है. उसके के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुभ गयी सलाह

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा स्थित वार्ड नंबर 13 निवासी राम ठाकुर के पुत्र जयराम ठाकुर का चचेरा भाई लहरिया कट बाइक चलाने से बाज नहीं आ रहा था. ऐसे में उसने अपने भाई को लहरिया कट बाइक चलाने से मना किया. भाई को यह सलाह देना जयराम ठाकुर को भारी पड़ गया. जयराम ठाकुर की सलाह उसके चचेरे भाई को इस तरह से चुभ गयी कि उसने बिना सोचे समझे जयराम ठाकुर को गोली मार दी. गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है.

पैर में लगी गोली, चल रहा इलाज

इस मामले में परिजन शत्रुघ्न ठाकुर ने बताया कि घायल जयराम ठाकुर ने तेज रफ्तार में बाइक चला रहे शख्स की शिकायत उसके परिजनों से की थी. जब जयराम अपने घर लौट रहा था, तब आरोपी ने उसे गोली मार दी. पैर में गोली लगने से जयराम बुरी तरह से घायल हो गया. फिलहाल उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है. आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन