रक्षाबंधन से पहले सीएम सम्राट का ऐलान- 5 लाख महिलाओं को मिलेंगे 600 करोड़ रुपये, जानिए पूरा प्लान

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन से पहले पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़े अभियान का ऐलान किया है. 'समृद्ध महिला - समृद्ध बिहार अभियान' के तहत राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्लान बताया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'समृद्ध महिला - समृद्ध बिहार अभियान' की जानकारी दी है. इस अभियान के तहत अगले कुछ वर्षों में महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मदद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक बिहार में 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा. इनमें 60 लाख महिलाएं पशुपालन, 25 लाख विनिर्माण और 15 लाख महिलाएं सेवा क्षेत्र से जुड़ेंगी. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को कमाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराना है.


5 लाख महिलाओं के बीच बांटे जाएंगे 600 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 5 लाख बहनों के बीच 600 करोड़ रुपये का अंतरण किया जाएगा. इसके अलावा अगले 5 वर्षों में करीब 20,000 करोड़ रुपये के योजनागत संसाधनों का अभिसरण किया जाएगा. यानी अलग-अलग सरकारी योजनाओं के संसाधनों को महिलाओं के आर्थिक विकास से जुड़े कामों में जोड़ा जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर जोर

सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार की महिलाओं की समृद्धि ही समृद्ध बिहार की मजबूत नींव है. रक्षाबंधन के मौके पर शुरू होने वाले 'समृद्ध महिला - समृद्ध बिहार अभियान' को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नई शुरुआत के तौर पर पेश किया गया है. सरकार का फोकस महिलाओं को रोजगार और आय के साधनों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल से आ रहा है पानी का सैलाब, पश्चिमी चंपारण से वैशाली तक चेतावनी, गंडक में 3 मीटर ऊंची लहरों की आशंका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन