आपसी विवाद में चाकु से हमला कर युवक को किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आपसी विवाद में चाकु से हमला कर युवक को किया जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के दौना गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से हमला कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी मोहम्मद सद्दाम का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में ईलाजरत जख्मी ने बताया कि वह पिकअप वाहन पर मवेशी लोड कर भरको हाट बिक्री करने जा रहा था तभी गांव के ही मो. हसनैन, मो. ओसामा अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन पिकअप वाहन पर अपनी मवेशी लोड करने का दवाब बनाने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. जख्मी ने मामले को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन