पदाधिकारियों व कर्मियों के क्षमता वर्धन के लिए कार्यशाला आयोजित
बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में मंगलवार को कृषि सांख्यिकी से संबद्ध प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का क्षमता वर्धन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.
धोरैया. बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में मंगलवार को कृषि सांख्यिकी से संबद्ध प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का क्षमता वर्धन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ अरविंद कुमार ने किया. मास्टर ट्रेनर के रूप में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी परमानंद प्रसाद तथा अवर सांख्यिकी पदाधिकारी देव बाबू टुडू मौजूद रहे. प्रशिक्षण कार्यशाला में कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकारों ने भाग लिया. बताया गया कि प्रशिक्षण में कृषि सांख्यिकी से संबद्ध कार्य जैसे फसलवार, क्षेत्रवार, क्षेत्रफल का आकलन, फसल कटनी प्रयोग, द्रूत सर्वेक्षण आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. बताया गया कि फसल कटनी प्रयोग के माध्यम से जिला का उपज दर का आकलन किया जाता है. मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार, कृषि समन्वयक देवेंद्र कुमार, प्रीतेश चौधरी, संजीव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए