घर से लापता महिला 6 महीना बाद लौटी वापस

Updated:
विज्ञापन

तेतकोला गांव से लापता महिला छह माह बाद बेलहर थाना पहुंची.

विज्ञापन

बेलहर. तेतकोला गांव से लापता महिला छह माह बाद बेलहर थाना पहुंची. पुलिस को महिला ने बताया कि वह केरल चली गयी थी और वहीं एक ऑफिस में काम कर रही थी. मालूम हो कि निमिया पंचायत के तेतकोला गांव के जयराम मुर्मू ने थाने में पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जयराम ने पुलिस को बताया था कि 18 मार्च को उसकी पत्नी रिंकू टुड्डू बिना किसी को कुछ बताये घर से कही चली गयी है. जाने के दो दिन बाद वह छह वर्षीय पुत्र से फोन पर बताया कि वह जल्द ही लौटेगी. चार माह तक जब रिंकू नहीं आयी तो पति ने लापता का मामला दर्ज कराया. वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद उसे न्यायालय में 164 बयान के लिए प्रस्तुत किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन