मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट के झटके से महिला बेहोश
9 बीएएन 102 महिला को अस्पताल लाते परिजन | Prabhat Khabar Network
बांका के कटोरिया में मोबाइल चार्जर लगाते समय महिला को बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। अस्पताल में इलाज जारी है।
बीएएन 102 महिला को अस्पताल लाते परिजन कटोरिया (बांका). कटोरिया प्रखंड की दामोदरा पंचायत स्थित सरूआ (बहदिया) गांव में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई. घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई. परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरूआ (बहदिया) गांव निवासी बलिराम दास की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी घर में बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रही थी. इसी दौरान पास में लगे पंखे के लिकेज तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट का झटका लगा. झटके के कारण वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं और कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने से उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घरों में पुराने एवं क्षतिग्रस्त विद्युत तारों की नियमित जांच कराने तथा बिजली उपकरणों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए