तारा मंदिर रेलवे हाल्ट के समीप ट्रेन से से गिरकर एक महिला यात्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

शहर के तारा मंदिर रेलवे हाल्ट के समीप मंगलवार की शाम को देवघर जमालपुर ट्रेन से गिरकर एक महिला यात्री की मौत हो गई है.

विज्ञापन

बांका. शहर के तारा मंदिर रेलवे हाल्ट के समीप मंगलवार की शाम को देवघर जमालपुर ट्रेन से गिरकर एक महिला यात्री की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना के खेनिया गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी विनिता देवी देवघर से पूजा कर लौट रही थी. इसी क्रम में तारा मंदिर रेलवे क्रॉसिंग समीप ट्रेन गिर गयी. जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी, और मौके पर ही दम तोड़ दी. मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर पुलिस को दी. जिसके बाद एसआई अमरेंद्र कुमार पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटनास्थल पर से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया है कि बरामद फोन से महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है. और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र जख्मी

बांका. बांका-लकड़ीकोला मुख्य मार्ग में जितारपुर के समीप सड़क दुर्घटना में पिता व दो पुत्र जख्मी हो गया है. जानकारी के अनुसार महेशाडीह गांव निवासी बिंदु पासवान अपने दो पुत्र अंकुश कुमार व धीरज कुमार के साथ बाइक से बांका आ रहा था. उक्त गांव के समीप आते ही बकरी बचाव में उनकी बाइक असंतुलित हो गयी. और बाइक सवार सभी लोग जख्मी गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी पिता पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन