फोन पर पुत्री से विवाद के बाद महिला ने खाया कीटनाशक, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

Updated:
विज्ञापन

Phone Call Dispute Turns Tragic : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पुत्री से फोन पर विवाद के बाद एक महिला ने सल्फास (जहर) खा लिया. गंभीर हालत में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के कोईन्धा गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन दास की पत्नी रीना देवी फोन पर अपनी पुत्री से बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

परिजनों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर महिला ने घर में रखे फसलों में उपयोग होने वाले सल्फास की गोलियां खा लीं.

हालात बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया.स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

पांच दिन पहले बेटी ने किया था प्रेम विवाह

परिजनों ने बताया कि लगभग पांच दिन पहले महिला की पुत्री अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर विवाह कर चुकी है. इसी घटना को लेकर परिवार में पहले से तनाव चल रहा था.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. समय पर इलाज नहीं मिलने पर स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

पुलिस मामले की कर सकती है जांच

हालांकि घटना के बाद अभी तक पुलिस स्तर पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पूरे मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है. पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव को घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर काउंसलिंग और समझाइश बेहद जरूरी है ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन