मौसम का बदला मिजाज, उमस भरी गर्मी से परेशान बांका के लोग
मौसम की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
बांका में मौसम का मिजाज बदल गया है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं और 23 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जानें मौसम का ताजा अपडेट।
बांका : जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला नजर आ रहा है. शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकलने से लोग गर्मी और उमस से परेशान दिखे. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल छाने और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
आपके शहर में
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
23 अगस्त तक बना रह सकता है मौसम का बदला मिजाज
बिहार कृषि विश्वविद्यालय ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बांका में 23 अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है.
पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय हवा में नमी 80 से 90 प्रतिशत और दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत तक रहने की संभावना है. इस दौरान पूरबा हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.
हालांकि जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन गरज-चमक और तेज हवा के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए