वार्ड सदस्या ने मारपीट को लेकर थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट : प्रखंड के महुआ पंचायत के वार्ड 4 के वार्ड सदस्या रेखा देवी ने गांव के ही दीनबंधु उर्फ बंधा यादव, धनंजय यादव, गनौरी यादव व हेमंत यादव के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. जिसमें पीड़िता ने घर में घुस कर मारपीट करने, सात निश्चय योजना के तहत बनाये गये जलमीनार व सप्लाई […]

विज्ञापन

बाराहाट : प्रखंड के महुआ पंचायत के वार्ड 4 के वार्ड सदस्या रेखा देवी ने गांव के ही दीनबंधु उर्फ बंधा यादव, धनंजय यादव, गनौरी यादव व हेमंत यादव के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. जिसमें पीड़िता ने घर में घुस कर मारपीट करने, सात निश्चय योजना के तहत बनाये गये जलमीनार व सप्लाई पाइप को क्षतिग्रस्त कर देने एवं एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. कहा है कि गत मंगलवार देर शाम वह अपने घर में खाना पका रही थी. इसी बीच उक्त लोग लाठी-डंडे एवं कुदाल लेकर उनके घर में घुस गये और गाली-गलौज शुरू कर दिया. गाली गलौज देने से मना करने पर मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन