गिरधारा गांव होते सगुनी गांव तक जाने वाली सड़क पर पुलिया निर्माण में देरी से ग्रामीणों का फूटा आक्रोश ,किया विरोध प्रदर्शन

Published by : VINOD RAO Updated At : 14 Jun 2026 5:41 PM

विज्ञापन

शंभुगंज से सगुनी जाने वाले मुख्य पथ क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिससे आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. यह मार्ग बांका एवं भागलपुर जिले के कई क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण साधन भी हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई हैं.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट : शंभुगंज .

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सगुनी गांव जाने वाली सड़क पर दो वर्ष पूर्व टूटी पुलिया का निर्माण नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. गांव के समीप प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग तथा प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अविलंब पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात शुरू होने से पहले पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों में देवनंदन मिश्रा, संतोष मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, महेंद्र दास, रामदेव दास, द्वारिका तांती, शनिवार साह, बबलू पासवान, उपेंद्र तांती, पप्पू बेलदार, सुरेश मंडल, लाटो मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

शंभुगंज से सगुनी जाने वाले मुख्य पथ क्षेत्र की जीवनरेखा

ग्रामीणों ने बताया कि शंभुगंज से सगुनी जाने वाले मुख्य पथ क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिससे आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. यह मार्ग बांका एवं भागलपुर जिले के कई क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण साधन भी हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई हैं. बरसात के दिनों में सड़क पर पानी का दबाव बढ़ने से सड़क कटकर धाराशायी हो जाती हैं. मिट्टी के नीचे लगाए गए ह्यूम पाइप भी तेज बहाव में रेत के साथ बह जाते हैं, जिससे संपर्क पूरी तरह टूट जाता हैं. ऐसी स्थिति में गांव टापू में तब्दील हो जाता है और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क कटने से मोहदीपुर, करहरिया, बिरनौधा, गिरिधारा, सीमानागढ़ी, करसोप सहित दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो जाता हैं. मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, छात्रों को विद्यालय जाने तथा किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं. कई बार लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता हैं.

पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो पूरे क्षेत्र का जनजीवन हो सकता है प्रभावित

बरसात का मौसम नजदीक आते ही ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई हैं. उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो एक बार फिर पूरे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो सकता है और लोगों के दैनिक कार्य ठप पड़ सकते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप कर पुलिया निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा. वहीं ग्रामीण विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि पुलिया निर्माण को लेकर प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन