खड़िहारा गांव से दो वारंटी गिरफ्तार

Edited by GOURAV KASHYAP
Updated:
विज्ञापन

बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़िहारा गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

पंजवारा.

बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़िहारा गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि खड़िहारा गांव के निवासी मो. सुलतान और मो. तोफिक के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को इनकी तलाश थी. बुधवार की रात जैसे ही दोनों के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली, पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खड़िहारा गांव में छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाना लाया गया, जहां से गुरुवार की सुबह उन्हें बांका न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन