श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजा उल्लास, मटकी फोड़ने को युवाओं ने दिखाया दमखम
मटका फोड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
लखपुरा गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. युवाओं की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया, जिससे दर्शकों का उत्साह भी बढ़ा.
पंजवारा (बांका). श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को लौढिया खूर्द पंचायत अंतर्गत लखपुरा गांव के रानी पोखर यादव टोला में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर गांव में पूरे दिन उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा. मटकी फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों ने जमकर दमखम दिखाया और बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतियोगिता का आनंद लेने पहुंचे. कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय माँझी, सरपंच प्रतिनिधि कपिल देव यादव तथा वार्ड नंबर छह के वार्ड सदस्य रोशन कुमार ने फीता काटकर किया. अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया.
आपके शहर में
युवाओं में दिखा उत्साह
प्रतियोगिता शुरू होते ही युवाओं में मटकी फोड़ने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. एक के बाद एक टीमों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी तक पहुंचने का प्रयास किया. जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ी, दर्शकों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया. देर शाम तक विजेता टीम का फैसला नहीं हो सका था. समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी थी. आयोजन को सफल बनाने में प्रीतम यादव, जीवन यादव, प्रमोद यादव, सुचित यादव समेत गांव के कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए